फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए है तेरे दरबार ए मैया कुछ बोलो ना ........

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। मधुबन नगर पंचायत के दुबारी मोड़ वार्ड 15 में शुक्रवार की रात श्री सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि माता का जागरण करने से समाज में एकता कायम होती है।
विज्ञापन

जागरण में सौरव श्रीवास्तव, देवेंद्र पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां की आरती से किया। उमेश सिहं राठौर ने घनश्याम तेरी वंशी, पागल कर जाती है गीत की मनमोहक प्रस्तुती की । इसके बाद सौरव श्रीवास्तव ने ‘आए है तेरे दरबार मे मैया कुछ बोलो ना...’ गीत प्रस्तुत किया। वहीं देवेंद्र दास महाराज ने ‘श्री राम बसे है छाती में, कैसे आयेंगे भगवान’ जैसी गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के समापन पर भजन सम्राट सौरव श्रीवास्तव व अवध रत्न सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. उमेशचंद्र गुप्त द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसएचओ नीरज पाठक, मनोज, संजय कुमार मद्धेशिया , अमित गुप्त ,वृजेश, राहुल दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें