फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा नदी में विसर्जित की र्गईं दुर्गा प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज(मऊ)। कोपागंज कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस अवसर पर देर रात तक भगवती जागरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में जगह-जगह भगवती जागरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। प्रगितिशील दुर्गा पूजा में आए बनारस के कलाकारों ने शिव व काली के विभिन्न रूपों की जीवंत लीला कर लोगो को मंत्रमुग्ध किया। कोपागंज नगर पंचायत में स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर क़स्बा के ओड़ियाना चौक से उत्तर चौक से दक्षिण, भरत मिलाप, शीतल माता मंदिर कसारा मोड़, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। लेकिन वहीं चौक के उत्तर स्थित प्रगितिशील दुर्गा पूजा में आए बनारस के रंग मंच शिव साई म्यूजिक के कलाकार पूजा मिश्रा, सोना मिश्रा, उज्जवल विश्वकर्मा के ग्रुप ने भगवान शिव व माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का नाट्य प्रस्तुति कर विसर्जन में आए लोगों का मन मोह लिया। पूरी रात दुर्गा प्रतिमाएं अपनी झांकियां समेत सुबह कोपागंज थाने से होती हुई तमसा नदी विसर्जन के लिए निकल गई। जहां जयकारे के बीच नदी में विसर्जित की गई। इस दौरान अनेक स्वयंसेवी संगठनों की तरफ से जलपान के स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें