फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमाओं का किया विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा(मऊ)। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। क्षेत्र के कसारा, रईसा, ब्राह्मणपुरा, इंदारा बाजार, अदरी नगर पंचायत सहित कई समितियों की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया गया। शनिवार को श्रद्धालुओं ने जयकारे के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा को तमसा नदी में विसर्जित किया। वहीं दोहरीघाट कस्बे सहित क्षेत्रके विभिन्न इलाकों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओ का घाघरा नदी में विसर्जन शुरू हो गया है। गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन चल रहा है। क्षेत्र में 26 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। 20 स्थानों की प्रतिमाओं का विसर्जन हो गया है। कस्बे के प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात चलता रहा। सभी प्रतिमाओं का विसर्जन एक साथ हुआ। रात आठ बजे से सभी दुर्गा प्रतिमाओं को पूरे नगर में घुमाया गया। वहीं बजरंग दल अखाड़ा के सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने अपना करतब दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें