जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बारिश के चलते बुधवार की दोपहर दो कच्चे मकान गिए गए। कच्चे मकान गिरने के दौरान परिवार के सदस्यों के बाहर होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। लेकिन मकान के नीचे दबने से हजारों रुपए की गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।
पहली घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोमरीडीह गांव में हुई। जहां ग्रामीण धर्मवीर राजभर का कच्चा मकान बारिश के चलते बुधवार की दोपहर गिर गया। भवन स्वामी ने बताया कि मकान के जर्जर स्थिति में देखते हुए वो मंगलवार की शाम से बाहर रह रहे थे। इसलिए मकान गिरने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं दूसरी घटना दोहरघाट थाना क्षेत्र के परिखापुर गांव में हुई। जहां ग्रामीण चंद्रभान तिवारी का पुराना कच्चा मकान ढह गया। हादसे के वक्त चंद्रभान बाहर थे। दोनों हादसों में घर में रखा गृहस्थी का हजारों सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ब्यूरो