स्कूली छात्रों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
मऊ।स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय- मंसडी में विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मंसडी ग्राम के स्वच्छ शौचालय व कुपोषण के नोडल अधिकारी भूपेन्द्र कुमार पाल एवं परदहॉ व्लाक के खण्ड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार, ग्राम प्रधान श्रीमती आभा देवी ने स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई कि भोजन करने के पहले व शौच के बाद हाथ आवश्य धोयें। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी मुक्तेश्वर व राजकीस आईटीआई से राम प्रताप मल्ल,योेगेन्द्र यादव कौशल विकास मिशन से सर्वेश दुबें, गोपाल दुबे, सदस्य जिला कुंवर राहुल सिह, प्रधानाध्यापक संजय कुमार दुबे, सहायक अध्यापक सुरेश चौहान, मंजू सिह, नीलू आदि उपस्थित थे।