फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जुलाई से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से दो जुलाई से गैर मान्यताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों तथा बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे कोचिंग संस्थानों और विद्यालयों खिलाफ अभियान शुरू होगा। नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती ने इसके लिए टीम गठित कर दी है। जो अगले महीने से इन शिक्षण संस्थानों में धावा बोलेगी।
विज्ञापन

जिले में 500 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। नियम कानून को ताक पर रखकर गैर मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं। स्कूल संचालक बच्चों से भारी भरकम फीस वसूलते हैं। जबकि विद्यालयों में सुविधा न के बराबर होती है।गत वर्ष शासन के निर्देश पर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। 50 से अधिक स्कूल संचालकों को नोटिस जारी की गई थी। लेेकिन तमाम स्कूल संचालक नाम बदलकर फिर विद्यालय संचालित कर एडमिशन लेने की प्लानिंग शुरू कर दिया है।
इसी तरह नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कोचिंग संस्थान धड़ल्ले से चल रहे हैं। बच्चों से भारी भरकम धनराशि तो वसूल रहे हैं, लेकिन मानक के अनुरुप बच्चों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। विभाग की तरफ से टीम गठित कर गैर मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों तथा गैर कोचिंग संस्थानों को चिंहित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती का कहना है कि दो जुलाई से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों तथा गैर पंजीकृत कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। गैर मान्यता विद्यालय तथा कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी की जाएगी। जांच के दौरान गैर मान्यता प्राप्त स्कूल तथा कोचिंग संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें