फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष और छात्रों पर मुकदमा दर्ज के विरोध में सीएम को पुतला फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष सहित अन्य छात्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की घटना का मऊ जिले के छात्रों ने निंदा किया। इस दौरान छात्रों ने विरोधस्वरुप मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पुतला मार्च निकाला, साथ ही बालनिकेतन तिराहा पर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल मुकदर्शक बनी रही ।
विज्ञापन

शनिवार को सपा छात्र सभा के राजविजय यादव के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने सरकार की मनमानी का विरोध जताते हुए डीसीएसके मोड़ से नारेबाजी करते हुए बालनिकेतन तिराहा पहुंचे। जहां छात्रों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पुतला दहन कर विरोध जताया। राजविजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र विरोधी कार्य कर रही है। इलहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष और छात्रों के विरुद्ध मामला दर्ज कराना सरकार की तानाशाही रवैया को दर्शा रही है। पुतला दहन करने वालों में शास्वत तिवारी, रविप्रकाश यादव, दीपक यादव, राज वर्मा, पुनित यादव, रविंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें