पिपरीडीह। परदहां ब्लाक के पिपरीडीह गांव में गुरुवार की शाम नोडल अधिकारी उपकृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्वरोजगार अभियान के तहत रात्रि कालीन चौपाल आयोजित हुआ। इस दौरान गांव में 178 शौचालयों में से 70 शौचालय निर्माण बनाए जाने पर नाराजगी जताई और शेष शौचालयों को समय सीमा से पूर्व तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों के कृषि और अन्य समस्याआें की जानकारी लेकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान नोडल अधिकारी एसपी श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना सहित दूसरी योजनाओं की जानकारी दिया। साथ ही जैविक खेती और मृदा परीक्षण के लिए प्रेरित किया। साथ ही गांव में बन रहे 178 शौचालयाें में से मात्र 70 शौचालय बनाए जाने पर नाराजगी जताई और शेष शौचालय का निर्माण समय सीमा से पूर्व कराने का निर्देश दिया। चौपाल में ग्रामीणों ने अधिकारियों को जनसमस्याओं से अवगत कराया। कहा कि गांव में सफाई के लिए दो सफाई कर्मचारी तैनात है, लेकिन दो सालों से सफाई न होने से गांव में गंदगी पसरी है। विनोद सिंह ने एएनएम पर प्रसव चेक के नाम पर दो हजार रुपए मांगने का आरोप लगाए। ग्रामीणों की शिकायत पर नोडल अधिकारी ने जांच कराने का आश्वासन दिया। चौपाल में डा. सीसी एस यादव, अरविंद चौहान, हरिगोबिन्द मौर्य, अमित सिंह, गोपाल शरण पांडेय आदि रहे।
योजनाओं की दी जानकारी
घोसी। तहसील के बोझी क्षेत्र के रामपुर चकजगरनाथ ग्रामसभा के गांव कुडियार में गुरुवार की शाम ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल आयोजित हुआ। जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृध्दि योजना, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित दूसरी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में खंड विकास अधिकारी फैसल आलम, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोतीलाल राजभर, विश्वजीत राय, अवनीश पाठक, लालमन प्रजापति, ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव, उमेश सिंह आदि रहे।