नगर के राजकीय आईटीआई परिसर में गुरुवार को रोजगार मेला आयोजित हुआ। रोजगार मेले में सैमसंग इंडिया लिमिटेड कंपनी ने हिस्सा लिया। जिसमें 390 प्रतिभागियों में से 108 बेरोजगारों को रोजगार दिया गया।
नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य भूपेंद्र पाल के निर्देशन में गुरुवार की सुबह कॉलेज परिसर में ही रोजगार मेला आयोजित हुआ। जिसमें 390 बेरोजगारों ने साक्षात्कार दिया। जहां कंपनी के प्रतिनिधियों ने 108 अभ्यर्थियों का कंपनियों द्वारा चयन किया गया। कंपनी में चिह्नित प्रतिभागियों को नोएडा के मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। रोजगार मेला में प्राचार्य भूपेंद्र कुमार पाल ने असफल हुए अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम करें। इस दौरान रामप्रताप मल्ल, गोपाल दुबे, रामेश यादव ,सत्येंद्र सिंह, रामनगीना राम, जितेंद्र विश्वकर्मा और संजीव मिश्रा आदि रहे।