फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाल हुई पानी की आपूर्ति, मिला सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। नगर पंचायत चिरैयाकोट के मोलनागंज स्थित ओवरहेड टैंक का फुंकी मोटर को चार दिनों बाद सोमवार को जलनिगम विभाग के कर्मचारियों द्वारा बदला गया। मोटर बदलने के बाद वार्डो में पेयजल आपूर्ती शुरू हो गई। पिछले चार दिनों से पानी आपूर्ती बंद होने से लोगों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बता दे कि नगर पंचायत के 15 वार्डो में पेयजल आपूर्ती के लिए मोलनागंज में बनाया गया ओवरहेड टैंक का मोटर 16 मई को फुंक गया था। जिसके चलते चार दिनों से वार्डो में पानी आपूर्ती प्रभावित हो रही थी। पानी आपूर्ती ठप होने से सभी वार्डवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं रोजेदारों को दूर दराज जगहों से पानी भरकर लाने को मजबूर हो रहे थे। इस संबंध में कई बार लोगों ने नगर पंचायत और जलनिगम विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन फुंका मोटर को नहीं बदला जा सका।
समस्या का निस्तारण न होने पर अमर उजाला द्वारा 21 मई को चिरैयाकोट में पानी आपूर्ति बाधित शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया। समचार प्रकाशित होने के बाद चेते जल निगम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को आनन फानन में फुंके मोटर को बदलवाने के साथ आपूर्ति शुरू कर दिया। इस बावत जलनिगम के अवर अभियंता निरंजन राम का कहना है कि सोमवार को फुंकी मोटर बदलकर पहले की भांति पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें