मऊ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय पुलिस जोन हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें चंदौली ने मऊ को 2-0 से हराकर विजेता बना। जिसके बाद डीआईजी विजय भूषण ने विजेेता और उपविजेता टीमों को शिल्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।
पुलिस जोन हॉकी प्रतियोगिता में जोन वाराणसी की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें शानदान खेल दिखाते हुए चंदौली और मऊ फाइनल में पहुंची। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ विजय भूषण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जिसके बाद मैच शुरु हुआ। फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए चंदौली ने मऊ को 2-0 से हराकर विजेता बना। डीआईजी आजमगढ़ विजय भूषण ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्टेडियम के बच्चों का भी हॉकी का मैत्रीपूर्ण मैच हुआ। इस दौरान डीआईजी ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों का विकास होता है। स्वस्थ्य शरीर के लिए खेल बहुत जरुरी है। साथ ही खेल को हमेशा अनुशासन में रहकर खेलना चाहिए। इस दौरान मुख्य रुप से एसपी ललित कुमार सिंह, सीओ सिटी राजकुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।