फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन को लेकर हुई थी आटा चक्की संचालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने कल्यान सागर रघुनाथ पुरा मुहल्ले में बीते पांच अक्तूबर को सोते समय आटा चक्की संचालक की गोली मार कर हुई हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया। शनिवार को कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करने के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आटा चक्की संचालक असलम की हत्या चार लाख रुपये के लिए की गई थी। जिसे वह जमीन का एग्रीमेंट करने के बाद उधार तो लिया लेकिन वापस करना नहीं चाह रहा था।
विज्ञापन

गिरफ्तार हत्यारोपी सरफुद्दीन उर्फ मिंटू मूलरुप से गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के रूई मंडी मुहल्ले का निवासी है। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर में किराए के मकान में रहता है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला ने बताया कि मृत असलम सरफुद्दीन से बच्चों को विदेश भेजने और अन्य कार्य से चार लाख रुपया उधार लिया। इसके बदले अली नगर में मौजूद अपनी जमीन का एग्रीमेंट सरफुद्दीन को कर दिया। लेकिन काम पूरा होने पर असलम न तो हत्यारोपी का रुपया वापस किया। ना ही एग्रीमेंट की गई जमीन को बेचने दे रहा था। इस खुन्नस में सरफुद्दीन ने बीते पांच अक्तूबर की रात को सोते समय असलम की गोली मार कर हत्या कर दिया। इस घटना के बाबत मृतक के भाई ने थाने में अज्ञात के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसे जेल भेजने के लिए कोर्ट रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें