मऊ। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प द्वारा संचालित पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन मुहम्मदाबाद तहसील के खुरहट के महात्मा गौतम बुद्ध सेंट्रल कांवेंट स्कूल में चल रहा है।
रविवार को प्रात:कालीन योगसत्र का शुभारंभ ओम और गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद योग प्रचारक राजन वैदिक ने योग सत्र में उपस्थित सभी साधकों को यौगिक जॉगिंग और सूर्य नमस्कार के सभी स्थितियों का अभ्यास कराया। उन्होंने इससे होने वाले लाभों के बारे में बताते हुए कहा कि यौगिक जॉगिंग और सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से हमारा शरीर स्वस्थ, सुन्दर, सुडौल और आकर्षक बनता है। कहा कि योग की परिभाषा बताते हुए कहा कि योग: कर्मशुकौशलम अर्थात कार्यों में कुशलता ही योग कहलाता है।। इसके बाद राजन वैदिक नें सूक्ष्म व्यायाम कराते हुए बताया कि इसके 10 मिनट के नियमित अभ्यास से अर्थराइटिस, मोटापा और मधुमेह ठीक होता है। तनाव, अनिद्रा, माइग्रेन अधकपारी आदि समस्याओं को दूर करने के लिए भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। राजन वैदिक ने कहा हम सबको अपनी सामर्थ्य के अनुसार पुरुषार्थ जरूर करना चाहिए यदि हम ऐसा नहीं करते हैं, तो हम खुद को कमजोर बना लेंगे। वैदिक ने स्वास्थ्य के विषय में बताते हुए कहा कि सब रोगों की एक दवाई, नियमित योग करो मेरे भाई। योगसत्र के अंत में सिंघासन, तालिवादन और हास्यासन के बाद कल्यानमंत्र के साथ समापन हुआ। बाद पतंजलि योग प्रचारक राजन वैदिक नें ग्रामवासियों की मदद से गांव में स्थित शिवेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम को लेकर गांव के सभी बच्चों और युवाओं में बहुत उत्साह है। इस मौके पर राजन मौर्य,जनार्दन गुप्ता, संदीप , संजय, उमेन्द्र, सोनू , राजवीर, सामंत, आदि उपस्थित रहे।