मऊ। निकाय चुनाव में चुनाव आचार संहिता को लेकर प्रशासन गंभीर है। शनिवार को नगरपालिका क्षेत्र में दो अध्यक्ष पद एवं दो सभासद पद के प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ।
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के मामले में नगरपालिका अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी तैयब पालिका के विरुद्ध बिना परमिशन के जूलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज किया है वहीं अध्यक्ष पद के पीस पार्टी के प्रत्याशी मनौवर अली के विरुद्ध सरकारी दीवार पर पोस्टर चिपकाने के लिए चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। वार्ड नंबर 38 के सभासद के प्रत्याशी मुजफ्फर अली के विरुद्ध भी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने वार्ड नंबर 22 के सभासद प्रत्याशी सरफराज के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।