फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ लाख के चक्कर में गंवा दिया 7

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट स्टेट बैंक में रुपया जमा करने आए अधेड़ को डेढ़ लाख रुपये का झांसा देकर उच्चकों ने उनके पास मौजूद 78 हजार रुपया एेंठ लिया और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद बंडल खोलने पर अंदर से कागज मिलने पर अधेड़ अवाक रह गया। पीड़ित ने थाने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने के परसीया गांव निवासी देवता प्रसाद मिश्र गुरुवार की दोपहर एक बजे के करीब एसबीआई दोहरीघाट शाखा में 78 हजार रुपये जमा करने आए थे। युवक ने उन्हें लाइन से बाहर बुलाकर उन्हे बताया कि वह 78 हजार उसे दे दें, बदले में वह उन्हें डेढ़ लाख रुपया देगा। इस पर वह झांसे में आकर उसे रुपया दे दिए। बदले में वह उन्हें एक बंडल थमा दिया। जो कागज से बंधा था। अधेड़ को बंडल थमाने के बाद युवक बाइक पर सवार होकर गोठा बाजार की तरफ चला गया। अधेड़ ने जब पैकेट खोला तब उसे अंदर से रुपये की जगह कागज के बंधे हुए बंडल मिले। यह देख अधेड़ के होश उड़ गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें