फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर्व शुरू होने में पांच दिन शेष, दुर्गा प्रतिमाओं को बनाने में जुटे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नवरात्र शुरु होने में पांच दिन ही शेष रह गए हैं। मूूर्ति कलाकार दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण करने में जुट गए हैं। इन कलाकारों द्वारा 10 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रूपये तक की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं पंडाल निर्माण का कार्य भी जोर शोर से शुरू है। महंगाई के बाद भी दुुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी तथा सदस्य पर्व मनाने को लेकर उत्साहित हैं। ि
विज्ञापन

नगर सहित जिले में 26 सितंबर को 353 दुर्गा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं विधि विधान से स्थापित की जाएगी। इसके मद्देनजर जिले के विभिन्न इलाकों में स्थानीय कलाकारों के अलावा कोलकाता के कलाकारों द्वारा भी प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान मूर्ति कलाकारों द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं के बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पैसे के अनुसार ही प्रतिमाओं का निर्माण किया किया जा रहा है। वहीं प्रतिमा स्थापना, बिजली सजावट आदि पर लगभग एक लाख से अधिक का खर्च आ रहा है। प्रतिमा के निर्माण के लिए कलाकारों द्वारा मिट्टी, पुआल, कील, कपड़ा, रंग, पेंट, बांस और रस्सी आदि का प्रयोग किया जाता है। इस संबंध मे नगर के भीटी स्थित मां दुर्गा पूजा समारोह समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव सैनी का कहना है कि महंगाई का असर मूर्तियों पर दिखने लगा है। गत वर्ष 16 हजार ही प्रतिमा पर खर्च आया था। इस वर्ष चार हजार रुपया से अधिक की वृद्धि हो गई है। इसी तरह बिजली सजावट आदि पर भी खर्च बढ़ गया है। इस संबंध में मूर्ति कलाकार नरेंद्र कुमार ने बताया कि मूर्तियों का निर्माण आर्डर मिलने पर किया जाता है। जितने कीमत की मूर्तियां बनाने का आडर्र मिलता है। उसी अनुसार मूर्तियों का निर्माण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें