फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रा पब्लिक स्कूल की अंजना ने जिले में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट सोमवार की अपराह्न घोषित किया गया। अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शानदार रहा। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा अंजना के पीटर ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। सनबीम स्कूल के छात्र आयुष सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि नवोदय विद्यालय के अनीत पांडेय ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।विभिन्न स्कूलों के कई छात्र छात्राओं ने 95 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किया। कई विषयों में शत प्रतिशत अंक पाने में सफलता हासिल किया। शानदार रिजल्ट पर कालेजों के प्रधानाचार्यो ने छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन

सीबीईएसई 10वीं की परीक्षा में 15 स्कूलों के 3100 परीक्षार्थी शामिल हुए। अधिकांश विद्यालयों का परीक्षाफल शानदार रहा। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा अंजना के पीटर ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किस्त्रत्त्या। सनबीम स्कूल के छात्र आयुष सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि नवोदय विद्यालय के अनीत पांडेय ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सनबीम स्कूल का परीक्षा शत प्रतिशत रहा। शत प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी से पास हुए। इसी क्रम में नवोदय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के अनीत पांडेय 98.2 अंक पाकर विद्यालय में प्रथम, ऋषभ कुमार ने 97.6प्रतिशत अंक पाकर कालेज में दूसरा स्थान हासिल किया। केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। कालेज के रवि कौशल ने 96.6 प्रतिशत तथा खुशबू यादव प्रतिशत 96.6 प्रतिशत अंक पाकर कालेज में सर्वोच्च अंक हासिल किया। डानवास्को स्कूल कसारा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अमृत पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। कालेज के पुष्कर राय ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर सर्वोच्च अंक हासिल किया। साथ ही 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या अधिक रही। रामरती देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। श्वेता मौर्या ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज में सर्वोच्च अंक हासिल किया। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कालेज के मरियम जमीला ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज में प्रथम स्थान हासिल किया। लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। श्वेता यादव ने 95.2प्रतिशत अंक पाकर कालेज में पहला स्थान हासिल किया। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित पीकेएस स्कूल के होनहारों ने सीबीएसई द्वारा जारी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराया।बालिका वर्ग ने भी अपनी सफलता की छाप छोड़ी।विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें