फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 बिस्वा गेंहू की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के हृदयपट्टी गांव में बुधवार की दोपहर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेंहू के खेत में आग लग गई। जिससे दो किसानों की 74 बिस्वा में तैयार गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव निवासी बृजमोहन सिंह का गांव के सीवान में 60 बिस्वा खेत में गेंहू की फसल लगी हुई है। बुधवार को खेत में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। जिससे 30 बिस्वा में लगी फसल जलकर राख हो गई। वहीं एक अन्य आगलगी की घटना लुदवाई में हुई। जहां मंगलवार की देर रात अज्ञात कारण गांव के किसान सादिक, कादीर नादिर की 44 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

हलधरपुर : क्षेत्र के अरदौना के पुरवों में बुधवार की भोर में एक बिगहा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। खेतों से निकले हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से अरदौना निवासी इकबाल सिंह तथा त्रिलोकी सिंह के खेत में आग लग गई। इससे एक बिगहा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें