कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के देईथान स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहा समग्र शिक्षा के अंतर्गत जेंडर इक्विटी आधारित तीन दिवसीय पावर एंजिल प्रशिक्षण कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गया। इस दौरान बालिकाओं की नेतृत्व क्षमता के विकास पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में बालिकाओं के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता का विकास पर जोर दिया गया। बाल विवाह, लिंगभेद, मासिक धर्म की भ्रांतियो के साथ- साथ, बालिकाओं एवं महिलाओं को कानून के द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। सेल्फ डिफेंस के अंतर्गत अपनी रक्षा किस प्रकार से करेंगे इसका भी प्रशिक्षण दिया गया। मीना मंच के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा के अधिकार की पूर्ण जानकारी दी गई। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक रूपेश पांडेय एवं चंद्रापीड मिश्र ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बालिकाओं को सशक्त बनाने की विधाएं बताईं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन सुनीता सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बालिकाओं को पहेली की सहेली, भोर, खुशी एवं माहवारी पर आधारित फिल्म पीरियड भी दिखाई गई। पावर एंजिल के रुप में अंकिता कुमारी, ज्योती विश्वकर्मा, सृष्टी,रिमझिम, अनुराधा, स्मिता के साथ 50पावर एंजिल मौजूद रहे। प्रशिक्षण को सफल बनाने में लेखाकार संजय गुप्त, रेखा देवी,वंद्ना तिवारी, वंद्ना मौर्य, अनिल कुमार, मिथिलेश कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।