फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा बिजली कर्मियों ने टूटा तार जोड़ने से मना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। स्थित पांडेय पार विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा बिजली कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से नाराज होकर कार्य का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान संविदा बिजली कर्मचारियों ने अमिला क्षेत्र के पांडेयपार विद्युत उपकेंद्र से संबंधित हरहिरपुर गांव में सोमवार को टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तारों को जोड़ने से इंकार दिया। इससे उपकेद्र से जुड़े 36 गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर टूटे तारों को जोड़कर बिजली सप्लाई बहाल करने को कहा। लेकिन संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने मरम्मत कराने से इनकार कर दिया। इन कर्मचारियों का कहना था कि पिछले नौ महीने से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। इसलिए वे काम नहीं करेंगे। कर्मचारियों के इनाकर की वजह से 36 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। वेतन की मांग करने पर अधिकारियों ने नौकरी से निकालने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पांडेयपुर सब स्टेशन से जुड़ी विद्युत लाइन का तार हरिहरपुर गांव के पास रविवार की रात नौ बजे अचानक टूट गया। इसके चलते पाण्डेयपार विद्युत उपकेन्द्र अंतर्गत क्षेत्र के भैरोपुर, मुजरा, पांडेय पार, भटमिला, जलालीपुर, पहाड़पुर, परानपुर, अमिला, सोनाडीह, पिडउथ सिंहपुर, थानीदास, हेमई, करपिया मलिक सहित आदि लगभग तीन दर्जन गावों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अधिकारियों के सिफारिश करने के बावजूद संविदा कर्मी आगामी त्यौहार की दुहाई देते हुए अपने बकाया वेतन के भुगतान की मांग पर अड़ गए। विद्युत विभाग में कार्यरत पांडेयपार, मांदी सिपाह, टेसूपार, सूरजपुर, दोहरीघाट उपकेंद्रों पर कार्यरत सुरेश, लेढा, रामशंकर, आजाद, गुलाब यादव, विवेक कुमार, सोनू कुमार, तेजबहादुर, राजकुमार, शंकर, हरिंदर, राजेंद्र, सलीम, दिनेश आदि संविदा कर्मियों ने 9 माह का वेतन न मिलने व अधिकारियों द्वारा बार बार नौकरी से निकालने की धमकी के विरोध में कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा अनेक प्रकार से शोषण करते हुए नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जाती है। इस संबंध में अधिक्षण अभियंता एसके सरोज का कहना है कि ठेकेदार को बुलाकर बात की जाएगी। ठेकेदार द्वारा अगर समय से भुगतान नहीं जाएगा तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें