फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब रहे चिकित्सक वार्ड ब्याय देख रहा था मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज में शनिवार की दोपहर इमरजेंसी कक्ष से डाक्टर नदारत रहा। इस दौरान वार्ड ब्वाय डाक्टर की कुर्सी पर बैठकर मरीजों को देखता रहा। इस दौरान कई मरीजों ने इसका विरोध किया। इसके बाद भी वार्ड ब्वाय पर कोई असर नहीं पड़ा। आधे घंटे बाद डाक्टर ड्यूटी पर लौट आए।
विज्ञापन

मामला सीएचसी कोपागंज का है। शनिवार को दूसरी शिफ्ट में दो से आठ बजे के बीच डॉ. वेदप्रकाश गुप्ता की इमरजेंसी ड्यूटी थी। तीन बजे के करीब डाक्टर अस्पताल से कहीं नदारत हो गए। इस दौरान वार्ड ब्वाय सतीश डाक्टर की कुर्सी पर बैठकर मरीजों को देख रहा था। उधर चिकित्सक न रहने पर इमरजेंसी में आए मरीजों को काफी दिक्कत हुई। कुर्सी पर डाक्टर के स्थान पर वार्ड ब्वाय के बैठे होने की सूचना मिलने पर मरीज विरोध करने लगे। करीब आधे घंटे बाद साढ़े तीन बजे के करीब डाक्टर वेद प्रकाश वापस लौट आए। इस दौरान अन्य लोगों से पूछने पर पता चला कि डाक्टर ड्यूटी से काफी देर से नदारत थे। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके झा ने कहा कि ड्यूूटी पर तैनात चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जबकि सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन जानकारी करके संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
अक्सर करता है उपचार
कोपागंज। विभागीय सूत्रों की मानें तो वार्ड ब्वाय सतीश पहली बार डाक्टर नहीं बना है। डाक्टर के न रहने पर वह अक्सर कुर्सी पर बैठकर बाकायदा मरीज देखने और दवा लिखने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें