फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से सरस्वती विद्यामंदिर का मना 42 वां वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत के पांती रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर का 42 वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मदेशिया मौजूद रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर छात्रों ने सामाज में व्याप्त कुरीति दहेज प्रथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक मंचन किया। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 42 वर्षो से यह स्कूल अपने शैक्षणिक स्तर के लिए क्षेत्र में जाना जाता है। इस मौके पर डॉ. रवींद्र सिंह, अखिलेश सिंह राठौर, अभिषेक सिंह, सुरेश तिवारी, संजय मद्धेशिया, चंद्रभूषण सिंह, शिवांगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें