फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही हिंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील के कॉलेजों में गुरुवार को हिंदी दिवस मनाया। स्कूलों में हिंदी को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मधुबन तहसील के इंदिरा गांधी कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक प्रवीण कुवंर सिंह ने किया। संबोधन में कहा कि हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी है। हिंदी की लोकप्रियता हमारे अपने देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी है। इस लिए आज अमेरिका, रूस, चीन, आस्ट्रेलिया, फ्रांस आदि देशों में हिंदी भाषा को पढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में खीरीकोठा स्थित आईटीआई में हिंदी दिवस मनाया गया। कॉलेज प्रबंधक डॉ. प्रेम भूषण पांडेय ने बताया कि नागपुर में 10 जनवरी 1975 को प्रथम हिंदी सम्मेलन हुआ था। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में ऋषि रामनरेश कॉलेज में हिंदी दिवस का शुभारंभ डायरेक्टर चंद्रमणि यादव ने करते हुए कहा कि हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जानी वाली भाषा है। इस मौके पर कॉलेजों में संगोष्ठी और प्रतियोगिता किया गया। जिसमें शामिल छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें