फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में है यृरिया की किल्लत, किसानों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के विभिन्न इलाकों के साधन सहकारी समितियों पर यूरिया का टोटा है। किसानों की शिकायत के बाद भी विभाग की तरफ से यूरिया की आपूर्ति नहीं की जा सकी है। नाराज किसान सड़क पर उतरने लगे हैं। प्रगतिशील किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष तथा किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रथम सिंचाई के बाद यूरिया के छिड़काव का मुख्य समय चल रहा है, लेकिन समितियों पर यूरिया ही नहीं है। यूरिया का छिड़काव समय से नहीं किया गया तो गेहूं की पैदावार 50 प्रतिशत कम हो जाएगी। साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नदारद रहने से निजी दुकानों पर यूरिया 400 से 450 रुपये बोरी धड़ल्ले से बिक रही है। मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
ज्ञापन देने वालों में परशुराम सिंह, दीनानाथ चौहान, रामजनम, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र तिवारी, धनंजय राम, अखिलेश यादव, रामनरेश मौर्य, बृजेश आदि शामिल रहे। इंदारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कसारा, कोपागंज, जयरामगढ़, अलीनगर, भेलाबांध सहित विभिन्न इलाकों की सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में किसान विजय बहादुर सिंह, शरद यादव, शेषनाथ सिंह, लल्लन सिंह, मनोज सिंह, अरविंद सिंह, जुगनू राय, रामप्रताप यादव, रामबली राजभर, रमेश चौहान, विजयी राजभर का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से क्षेत्र के निजी दुकानदार 380 रुपये से लेकर चार सौ रुपये बोरी तक यूरिया बेच रहे हैं। शिकायत के बाद भी मामले को गंभीर नहीं है। वहीं सहकारी साधन समिति कसारा के सचिव श्रवण राजभर ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक समय से यूरिया नहीं है। मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें