फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण से कोटेदारों में रहा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। उपजिलाधिकारी सदर अंकुर लाठर ने गुरुवार को स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के सरकारी कोटे की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विपणन कार्यालय तथा कोटे की दुकानों का औचक निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण से कोटेदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय स्थित विपणन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विपणन निरीक्षक नदारद मिले। नगवा गांव के सरकारी कोटे की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने कोटेदार को पांच जनवरी से ई-पॉश मशीन के जरिए खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया। जिन राशनकार्ड धारकों का आधारकार्ड लिंक नहीं हुआ हो तो पूर्ति कार्यालय में जमा करने के लिए कोटेदार को निर्देश दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें