फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत बुधवार को नगर के अली नगर स्थित सनबीम स्कूल में छात्राओं को कभी पराजित न होने का तरीका प्रधानाचार्य पूनम तिवारी ने बताया। हुनर सिखने के बाद छात्राओं ने ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ का शपथ पत्र भरकर अन्य महिलाओं को हुनरमंद करने के लिए अपराजिता का शपथपत्र भरा। कार्यक्रम में 180 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला की तरफ से बुधवार को नगर के अली नगर स्थित सनबीम स्कूल में ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की कक्षा आठ से लेकर 12वीं की छात्राएं मौजूद रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सनबीम स्कूल पूनम तिवारी ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्हें कहा कि अमर उजाला की तरफ से नारी सशक्तिकरण का यह जो कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला के इस प्रयास से महिलाएं सशक्त हुई है। आज के दौर में महिलाओं को सबसे जरूरी आत्मनिर्भर होने की जरुरत है। यह तभी संभव है जब नारी बेहतर शिक्षा ग्रहण करें। ताकि बच्चियों का भविष्य सुनहरा हो सके। नारी सृष्टि की सृजनकर्ता है। ऐसे में नारी को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं और शिक्षिकाओं ने अमर उजाला के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ का फार्म भर का महिलाओं के मदद में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें