फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ 76 हजार रुपये खर्च करने के बाद भी नहीं सुधरे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़रांव ब्लाक के सभी 72 गांवों को ओडीफ घोषित किया जा चुका है। स्वच्छता अभियान के तहत बड़रांव ब्लाक के इन गांवों में स्वच्छता के लिए 20 करोड़ 76 हजार रुपये खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन इतने सारे रुपये खर्च करने के बाद भी स्थिति पहले जैसी है। गांवों की सड़कों, नहरों के किनारे पर गंदगी दिख रही है। लोग सुबह शाम नियमित रूप से खुले में शौच जा रहे हैं। ओडीएफ योजना हवाई है। शौचालयों का निर्माण भी जैसे तैसे कराया गया है। कहीं छत नहीं है तो कहीं फर्श ही टूट गए हैं तो कहीं दरवाजे नहीं हैं।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के 72 ग्राम पंचायतों में कुल 16673 शौचालय स्वच्छता अभियान के तहत बनवाने के दावे किए गए हैं। इसमें कई ग्राम पंचायतों में गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई गई हैं। यही वजह है कि शौचालय प्रयोग के लायक नहीं हैं। ऐसी बानगी क्षेत्र के पलिया महमूदपुर गांव में देखने को मिली। लाभार्थी रामकिशुन के अनुसार, उनका शौचालय योजना के तहत एक माह पहले संबंधित ग्राम प्रधान ने खुद बनवाया है। मगर, निर्माण के एक सप्ताह बाद ही शौचालय का फर्श टूट गया, वह अब प्रयोग के लायक नहीं है।इसी तरह ब्लाक क्षेत्र के अमिला, चुम्मानार अहिरानी, हेमई पिपरी, भटमीला, करपिया मलिक, हरधौली, च्यूटीडांड़, चंद्रापार, नदवासराय, भिखारीपुर आदि ग्राम पंचायतों में भी ओडीएफ योजना के तहत बने शौचालय गुणवत्ताहीन हैं। एक सच्चाई यह भी है कि अधिकांश लोग शौच के लिए बाहर खुले में ही जाने के आदी हैं।
इस संबंध में एडीओ पंचायत अखिलेश मल्ल का कहना है कि शौचालय निर्माण का धन 12 हजार रुपए की दर से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के सदुपयोग के प्रति लाभार्थियों को जागरूक भी किया गया है। उन्होंने दावा किया लाभार्थियों ने अपने शौचालय खुद ही बनवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें