फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबुआपुर मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बबुआपुर-मिर्जापुर मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के चलते यात्रा करना भारी पड़ रहा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन अभी तक सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। इससे लोग आक्रोशित हैं। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्र के बबुआपुर-मिर्जापुर मार्ग पर देर रात तक आवागमन होने के चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है।सड़क पर मरम्मत कार्य लंबे समय से न होने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं। गड्ढे में फंसकर दुपहिया वाहन चालक और साइकलसवार चुटहिल हो जा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के रिंकू यादव, शुभम सिंह, श्याम प्रसाद, नक्कू मनोज लाल, रामभुवन वर्मा, रामप्रवेश, राजेश का कहना है कि सड़क खराब होने से लोगों के चुटहिल होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। कहा कि सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र नहीं शुरू कराया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें