फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को सूखाग्रस्त घोषित न होने पर किसानों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मऊ के सभागार में आयोजित किसान दिवस में जिले को सूखाग्रस्त घोषित न किए जाने पर किसानों ने हंगामा किया। प्रशासनिक अधिकारियों तथा किसानों में नोकझोंक होती रही। गुस्साए किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यवाही शुरू होते ही प्रगतिशील किसानों ने जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर अधिकारियों से तर्कसंगत तरीके से अपना पक्ष रखा। अधिकारियों के टाल मटोल जबाब सुनकर बैठक कक्ष में ही किसानों ने मांगे पूरी हो, मऊ जिला को सूखाग्रस्त घोषित करो, जयजवान-जय किसान आदि नारा लगाते हुए किसान दिवस का बहिष्कार किया। किसान नेता राकेश सिंह ने कहा कि जिले में भीषण सूखा पड़ा है जिले में 39 प्रतिशत ही बारिश हुई है। जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की रिपोर्ट शासन को न भेजने, नहरों में चार माह से पानी न छोड़ने और समितियों पर खाद-बीज न रहना दिखाता है कि जिला प्रशासन तथा कृषि विभाग का व्यवहार किसान विरोधी है। राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष देवेंद्रसिंह, किसान नेता देवप्रकाश राय, पूर्व प्रमुख सुबाष चंद सिंह ने कहा कि किसान की आय सिर्फ कागज में दोगुना हो रही है। इस दौरान राम नवल राही, रामाश्रय राय, देवप्रकाश राय, आशीष राय, अमित चौबे, संजय सिंह, अशोक मास्टर, ब्रजभूषण तिवारी, राजेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय, उमेश पांडेय, बृजमोहन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें