फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा के पदाधिकारियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सलाहाबाद मोड़ स्थित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला कार्य समिति की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के नए पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष विजयशंकर यादव और जिला उपाध्यक्ष विद्युत प्रकाश यादव ने कार्य समिति के सदस्य प्रेमचन्द यादव, चन्दन चैरसिया, उमेश यादव, बनवारी यादव, हरिश्चन्द चैहान, विष्णु राजभर जिलाअध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, जिला सचिव कृष्ण यादव का माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि नौ दिसंबर को लखनऊ स्थित रामाबाई अम्बेडकर पार्क में पार्टी के तत्वावधान में जनआक्रोश रैली का आयोजन होना है। जिला उपाध्यक्ष विद्यु प्रकाश यादव ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने का काम करें। बैठक में शिवानन्द मल्ल, रविशंकर यादव कोषाध्यक्ष, जगजीवन प्रसाद, अमला यादव, शिवबचन यादव,राजकुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, हरिन्द्र राजभर जिला महासचिव, सुबाष चन्द यादव, पन्ना लाल पटेल, डा. रमेश चन्द यादव, शमशेर आलम, सरवर मंसूर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें