मऊ। शहीद बंधु चौहान स्मारक ट्रस्ट के तत्वाधान में रविवार को घोसी के मझवारा मोड़ पर स्थित ज्ञानस्थली संस्थान पर असहाय एवं दिव्यांगजनों में भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री शकुंतला चौहान ने आर्थिक सहायता दिया। इस अवसर पर उन्होंने इंद्रजीत मौर्य, खेदारु चौहान, जद्दू चौहान को दस-दस हजार रुपये का चेक प्रदान करते हुए कहा कि शहीद बंधु चौहान स्मारक ट्रस्ट द्वारा समय समय पर गरीबों, वृद्धों, असहायों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर ट्रस्ट संचालक वीसी चौहान, मनिराम सिंह, डा. जय शंकर प्रसाद, चुलबुल सिंह, बाल निकेतन, दिनेश मिश्र, रामनाथ राजभर, रामाश्रय मौर्य, मंसूर अली, रेखा मौर्या आदि रहीं।