फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सीबीएसई कालेजों के संगठन पूर्वांचल सहोदया की तरफ से रविवार को नगर के चकमेंहदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल के सभागार में अंतर स्कूल स्तरीय समाचार वाचन तथा अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छठवीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के 15 सीबीएसई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समाचार वाचन प्रतियोगिता में डॉन वास्को स्कूल के मुहम्मद जिशान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरा स्थान चंद्रा पब्लिक स्कूल के सच्चिता दुबे को प्राप्त हुआ। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से दिव्यांशु जायसवाल तथा दिव्यांशु पाल कुशवाहा, पीकेएस स्कूल तथा सैक्रेेड हार्ट स्कूल के छात्रों को प्राप्त हुआ। इसी क्रम मेें अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता मेें डॉन वास्को स्कूल के सताक्षी राय प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से प्रतीक्षा तिवारी सैक्रेड हार्ट स्कल तथा आर्यन सिंह चंद्रा पब्लिक स्कूल और तीसरे स्थान सुरभि सिंह महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीसीएसके पीजी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में इतनी कम उम्र में ही बढ़ चढ़ कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले यह विद्यार्थी अपने सुनहरे भविष्य की तैयारी आज ही से कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष विजय बहादुर पाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी प्रस्तुति कला और वाचन कौशल निखारना है। संगठन का लक्ष्य है कि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन मिले और शिक्षा के साथ जीवन के हर स्तर पर अव्वल होने की चेतना और उत्साह बच्चों को प्राप्त हो। किरन कृष्ण बर्नवाल, केसी पीटर ने कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों का प्रदर्शन प्रशंसनीय है। अंत में विद्यालय की उपप्रधानाचार्या सविजा पीटर ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर योगेंद्र नाथ ओझा, देवेंद्र बहादुर राय, दानिश, मोहम्मद अशरफ, विजय यादव, रवीश शंकर दूबे, शिव कुमार राय, सिस्टर लीमा आदि उपस्थित रहे। संचालन शिल्पा पॉल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें