फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय रोग से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के फातिमा चौराह के समीप स्थित डा. गोपाल कृष्ण राय के क्लिनीक पर बुधवार को नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने फीता काट कर किया। इस दौरान लगभग पचास हृदय रोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

मरीजों की जांच कर रहे डा. गोपाल कृष्ण राय ने बताया कि आज के भाग दौड़ की जिंदगी में लोग अनियमित खान पान एवं अनियमित दिनचर्या के कारण हृदय रोग के चपेट में आ रहें हैं। शुरु में तो लोग इसके लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं, लेकिन जब तक यह रोग समझ में आता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। बताया कि ज्यादा तला भुना खाने एवं आरमतलबी के कारण हृदय रोग की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए रोज सुबह टहलना चाहिए। नियमित व्यायाम एवं योग के जरिए इस रोग से बचा जा सकता है। हृदय रोग होने की संभावना पर तुरंत योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। इस अवसर पर डा. एसएन खत्री, डा. ओपी सिंह, डा. एसएन राय, डा. सत्यानंद राय, लल्लन राय, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें