फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी मरीज खोज अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। टीबी रोग के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैलियां निकाली गईं। टीबी विभाग की टीमें पूरे जिले में घर-घर जाकर मरीजों की खोज करेंगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने कहा कि चार से 14 सितंबर तक चलने वाले अभियान की कड़ी में इस बार दो लाख 40 हजार की आबादी के बीच मरीज खोजने के लिए 88 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम, टीवीएचवी, डॉट्स प्रोवाइडर तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से तीन-तीन सदस्य होंगे। इससे पहले टीबी विभाग की जागरूकता रैली सीएमओ कार्यालय से आरंभ हुई। शहर के बालनिकेतन चौराहा, डीसीएसके मोड़, रोडवेज, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा आदि कॉलोनियों में रैली निकाली गई। खासकर उन तमाम परिवारों में जनसंपर्क करने का प्रयास किया गया, जहां टीबी के मरीज मिलने की आशंकाएं हैं।
इनसेट
तीसरा चरण में खोजे जाएंगे नए मरीज
मऊ। टीबी खोजो अभियान के तहत मंगलवार से तीसरा चरण शुरू किया गया। इस दौरान जिले की 23 लाख की आबादी का 10 प्रतिशत यानी दो लाख 40 हजार लोगों की जांच की जाएगी। बताते चलें कि इसे पहले प्रथम चरण फरवरी व दूसरा चरण जून माह में चलाया गया था। दोनों अभियान में 185 नए मरीजों को चिह्नित कर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें