फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते मंहगाई के विरोध में किसानों ने कलेक्ट्रट पर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश में बढ़ते महंगाई और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने व ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण में हो रहे भष्ट्राचार को रोकने की मांग को लेकर किसान मजदूर सभा के 200 किसानों ने कलेक्ट्रट पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मजदूर सभा के जिला महामंत्री मदनलाल श्रीवास्तव ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर इन समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान मजदूर सभा के जिला महामंत्री मदनलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले के विभिन्न गांवों से आए 200 से ज्यादा किसानों ने गाजीपुर तिराहा से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां सरकार द्वारा बिजली, पेट्रोल के दाम में वृद्धि, बिजली कटौती, बाढ़ पीड़ितों को संसाधन मुहैया न कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान जिला महामंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हित में कार्य करने की बात तो कहती है लेकिन उनके हित में स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं करती है। जिले में कई गांवों में पात्र लाभार्थियों के अभी तक राशन कार्ड नहीं बनाए गए हैं, वहीं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्र लाभार्थियों को चयनित किया गया है। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिला मंहामंत्री के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सात सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में इंद्रदेव शर्मा, टेल्हुराम, रामप्रसाद, सुदामा सिंह, सुमन, शशीकला, चंद्रकला, बिंदु, शंकुतला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें