फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकला जश्ने ईद ग़दीर का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। नगर के बड़ागांव में बृहस्पतिवार को धूमधाम के साथ जश्ने ईद ग़दीर का जुलूस निकाला गया। पूरे गांव का भ्रमण कर जुलूस सदर इमाम बारगाह पहुंच कर धार्मिक रीति रिवाज के साथ समाप्त हुआ। इस अवसर पर जुलूस में शामिल नौजवानों, बच्चों एवं बुजुर्गों ने लाल रंग का परिधान धारण कर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

इस दौरान अजाखाने हुसैनी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने जश्ने ईद ग़दीर पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन पैग़म्बरे इस्लाम अपने जीवन के अंतिम हज से लौटते समय ग़दीर नामक स्थान पर पहुंचे और कहा जो आगे बढ़ गए है उनको बुलाया जाए और जो पीछे है उनका इंतजार किया जाए जब सभी हाजी इकट्ठा हो गये तो ऊँटो की कजाओं का मिम्बर बना रसूले खुदा ने हजरत अली को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। इसी दिन की खुशी में आज के दिन पूरी दुनिया में यह त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरण का इंतजाम किया गया लोग एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देते रहे। इस अवसर पर मुख्य रुप से मौलाना मेंहदी हुसैनी, मौलाना सय्यद रजा हुसैन,मौलाना मजाहिर हुसैन, मौलाना नसीमुल हसन, मौलाना औन मोहम्मद, मौलाना मोहम्मद जावेद, जाहिद कानपुरी, अख्तर मिर्जा, आजम सुल्तानपुरी, सकलैन रिजवी मुम्बई, मेहदी मौलाई, सागर घोसवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें