फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरेक्टर फियेस्टा में बच्चों ने पेश किया कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित सनबीम स्कूल के प्रांगण में कैरेक्टर फियेस्टा का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने ऐतिहासिक चरित्रों की प्रस्तुति कर सभी को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम मेें बच्चों ने रानी पद्मावती, पोरस, चाणक्य, जीजाबाई, चंद्रशेखर आजाद, डॉ. अब्दुल कलाम आजाद, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीम राव अंबेडकर, राम प्रसाद बिस्मिल, अश्फाकउल्ला खान, मंगल पांडेय, रानी पद्मावती, जोधाबाई, सावित्री बाई फुले आदि चरित्रों की प्रस्तुति कर उनके जीवन इतिहास को प्रस्तुत किया। प्रत्येक वर्ग के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से हम बच्चों को देश के महान इतिहास से अवगत कराते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने कहा कि देश के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में चरित्रों की प्रस्तुति के माध्यम से हम बच्चों में जिज्ञासा उत्पन्न करते हैं, जिससे छात्र उन चरित्रों के बारे में, उनके जीवन तथा योगदान को पढ़ने के लिए उत्साहित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें