मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा मुहल्ले में मंगलवार की रात एक सांड़ तेज बारिश के बीच खुले नाले में गिर गया। रात के वक्त सूचना मिलने पर अग्निशमन दल के साथ नगर पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी के सहारे नाले में गिरे सांड़ को बाहर निकाले।
सहादतपुरा मुहल्ले में हाईडिल कालोनी के सामने मौजूद नाले की सफाई के लिए जगह जगह नालों को खुला छोड़ा गया है। मंगलवार की रात तेज बरिश के दौरान एक सांड़ नाले में गिर गया। इस दौरान किसी ने नाले में गिरे सांड़ को देखा और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के साथ नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी को दिया। इसके बाद पालिका और अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत करने के बाद नाले में गिरे सांड़ को दोनों विभागों की टीम ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। फायर विभाग के हरिओम यादव के साथ अन्य कर्मचारी और नगर पालिका से सफाई निरीक्षक के साथ कर्मचारी गफ्फार आदि मौजूद रहें।