फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब प्रगति वाले बैंक अधिकारियों को डीएम ने दी चेतावनी

Thu, 02 Aug 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
dm of mau - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स अधिकारियों के कार्योें की समीक्षा की। जिन बैंकों के खराब प्रगति है उनको अपने कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देश दिया कि सभी बैंको के अधिकारी बैठक में निश्चित रूप से उपस्थित हो। वही अधिकारी उपस्थित हो जो समिति द्वारा नामित किए गए हों। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सहज बिजली योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पेंशन योजना  सहित विभिन्न योजना में किसी भी दशा में किसी लाभार्थी को बेवजह परेशान न किया जाए।

अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्यवाही कर दी जाएगी। इन योजनाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ बैंकों के माध्यम से ही होना है इसमें ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण स्तर के लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण उद्योग योजना के अंतर्गत जो भी आवेदन प्राप्त हो उनकी सही जांच कर उनको लाभ देने के जिलाधिकारी द्वारा निर्देश सभी बैंकों के अधिकारियों को दिया गया।
विज्ञापन


बुनकर योजना को प्राथमिकता के अधार पर बुनकरों को लाभ देने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी बैंक के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि यदि लाभार्थियों को बेवजह परेशान बैंकों द्वारा किया जाएगा तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही कर दी जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी प्रसाद पाल, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें