फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी शिक्षक अधिकरी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक रविवार को नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन में जिलाध्यक्ष कृष्णा नंद राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि देश में दो व्यवस्था नहीं चलेगी। राजनेता तीन पेंशन का लाभ लेते हैं और कर्मचारी को नई पेंशन जो बाजार आधारित जिसमें कर्मचारियों का धन सुरक्षित नहीं है। उसको लेकर कर्मचारी अब हड़ताल पर जाएंगे। इसको लेकर 9 अगस्त को प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ, राजस्व लेखपाल संघ, लैब सहायक संघ, चकबंदी लेखपाल संघ मातृ शिशु, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित दूसरे विभागों कें कर्मचारी संघों के सदस्यों ने अपने विचार रखें। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, विवेकानंद गुप्त, चंद्रमा राय, उर्मिला राय, राजेश राय, ब्रम्ह स्वरुप मिश्र, जय प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें