फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत मजदूरों की स्थिति लगातार हो रही बदतर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन का 13वां जिला सम्मेलन रविवार को मधुबन कस्बा स्थित सदगुरु कबीर मिशन कांवेन्ट स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर खेत मजदूरों की बदतर होती जा रही स्थिति पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ नेता फूलचंद यादव ने कहा कि खेत मजदूरों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। खेत मजदूरों को जो भी संविधान में अधिकार मिला है उसमें खेत मजदूरों ने बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। ऐतिहासिक मनरेगा कानून को भी बनवाने में भी खेत मजदूरों ने अथक संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ झूठ का उद्योग चला रही है। लगातार खेत मजदूरों के हितों पर हमला कर रही है। यहां तक कि मनरेगा का बजट आधा करके समाप्त करने की साजिश कर रही है। खेत मजदूरों को संगठित होने का आह्वान किया। इस मौके पर 17 सदस्यों की कमेटी बनाई गई। कमेटी में सुबाष चंद गौतम को जिलाध्यक्ष, मुख्तार शर्मा को महामंत्री, देवेंद्र कन्नौजिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी क्रम में बेचई भारती को उपाध्यक्ष, सोती निषाद सहायक मंत्री बनाया गया। साथ ही बृजेश, हरिलाल, मनोरमा, मालती, सूर्यदेव, जीयूत प्रसाद, बदामी, चंद्रशेखर, रामप्रसाद, झीगूं, जंगली यादव, देवनाथ पासवान को सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान रामसोच यादव, विनोद राय, सोती, बदामी, मनोरमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें