फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में बढ़ रहा है क्राइम ग्राफ: धर्मप्रकाश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के बंदीघाट में शनिवार को सपा की बैठक जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि लोकसभा के चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाए और अपने अपने क्षेत्रों में सपा शासन में किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन में बढ़ रहे महिलाओं अत्याचार, क्राइम ग्राफ में बढ़ोत्तरी सहित दूसरे मुद्दों पर चर्चा किया गया। पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी बूथ प्रभारियों को अभी से तैयारी में जुट जाने की बात कही। बैठक का संचालन डा. इरफान अहमद द्वारा किया गया। बैठक में अमान अहमद, साधु यादव, मुन्ना यादव, कुदुस अंसारी, रामप्रताप यादव, राम शब्द यादव, अल्ताफ अंसारी, रामजतन राजभर, नवीद अहमद, नदीम अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें