सूरजपुर। मधुबन बिधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत रसूलपुर में हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक मंत्री मनोज कुमार के नेतृत्व में महामृत्युंजय गैस एजेंसी की ओर से हिंदू युवा वाहिनी दोहरीघाट के ब्लाक अध्यक्ष पंकज तिवारी एवं प्रभारी अजय राय ने प्रधानमन्त्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत 30 महिलाओं को नि:शुल्क चूल्हा, सिलिंडर, पाइप और रेग्यूलेटर आदि प्रदान किया।
हियुवा के ब्लाक अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि ग्रामीण इलाक़ों मे महिलाओं को लकड़ी व चूल्हे पर खाना बनाते समय निकलने वाले धुएं से ग्रामीण महिलाओं के आंखों मे विभिन्न तरह की बीमारियां हो जा रही थीं। प्रधानमंत्री की इस महत्वपूर्ण योजना से नि:शुल्क गैस कनेक्शन एवं चूल्हा वितरित करवा रही है। प्रभारी अजय राय ने कहा कि केन्द्र सरकार नारी सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। इस मौक़े पर हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष पंकज तिवारी, ब्लाक प्रभारी अजय राय, ब्लाक मन्त्री मनोज कुमार, पवन सोनकर, सौरभ सिह, हिरालाल गुप्ता, विकास गुप्ता, अश्वनी भारद्वाज, दुर्गेश मिश्रा सहित क्षेत्र की बहुत सारी महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।