दोहरीघाट। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को सोमवार को भाजपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर गोंठा से नईबाजार बाईपास मार्ग पर अंडर पास मार्ग निर्माण की मांग की उठाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंडर पास न बनने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को मंत्री को बताया।
गोंठा से नईबाजार तक बन रहे बाईपास फोर लेन मार्ग पर गोंठा और तारनपुर ग्राम के बीच दर्जनों गांव को जोडने वाला यह मार्ग पर अंडर पास मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्र के ग्राम वासियों के अनुरोध पर भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमण्डल भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान से गोंठा गेस्ट हाउस में मिल कर राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर को लिखा ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल ने मंत्री को बताया कि आजमगढ़ स्टेट हाईवे से गोडौली, तारनपुर, कादीपुर, लामी, फरसरा खुर्द और फरसरा बुजुर्ग सियरही बर्जला आदि को जोडने वाले मार्ग के बीच से फोरलेन बाईपास मार्ग गुजर रहा है। इसके कारण छह गांव के लोगों को बाईपास को पार करने के लिए काफी दूरी तय करना पडे़गा।
मंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि अन्डर पास मार्ग का निर्माण कराया जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल में पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गविजय,मंत्री संतोष राय, ग्राम प्रधान अमर चौहान, हिमांशु राय, शिव प्रकाश उपाध्याय ,मण्डल महामंत्री विकास वर्मा, पप्पू चौहान सुगीन्द्र सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।