रानीपुर। थाना क्षेत्र के काझा गांव में रविवार की रात में एक दुकानदार की गुमटी और मढ़ई में मनबढों ने आग लगा दिया। जिससे गुमटी में रखे पांच हजार नकद सहित दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदार को सोमवार की सुबह हुई। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
काझा गांव निवासी दरोगा मौर्य पुत्र राजदेव मौर्य की काझा पिरूवा मार्ग पर किराना की छोटी से दुकान है। रोजाना की तरह वह रविवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। सोमवार की सुबह वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि उसकी गुमटी को किसी ने जला दिया है, साथ ही गुमटी के पास बनाई गई मढ़ई को जला दिया गया। दुकानदार ने बताया कि इस घटना में दुकान में रखा पांच हजार नकदी सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इस बावत पीड़ित दरोगा मौर्य ने अज्ञात मनबढ़ों के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।