फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल नेटवर्क फेल होने से बैंकों में कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी (मऊ)। बीएसएनएल नेटवर्क फेल होने से कस्बे के बैंक, ग्राहक केंद्र सहित दर्जनों गांव में पांच दिन से मोबाइल नेटवर्किग कार्य प्रभावित हो रहा है। नेटवर्किग की समस्या के चलते बैंक और ग्राहक सेवा केंद्र में आने वाले उपभोक्ता हैरान होकर वापस लौटने को मजबूर हैं। समस्या को लेकर कई बार बैंक प्रबंधन ने बीएसएनएल एसडीओ को अवगत करा चुके हैं, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी फेल नेटवर्क को ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में गजियापुर में पंजाब नेशनल बैंक, दुबारी में यूनियन बैंक और काशी गोमती बैंक का शाखा सहित दो दर्जन से ज्यादा ग्राहक सेवा केंद्र हैं। बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने के चलते पिछले पांच दिनों से बैंकों सहित ग्राहक सेवा केंद्र में कामकाज प्रभावित है, इसके चलते बैंकों में आने वाले लोग रोजाना बैंरग लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा दर्जनों गांवों के हजारों मोबाइल धाकर भी नेटवर्क फेल होने से परेशान हो रहे हैं। इस बाबत एसडीओ हर्षदेव ने बताया कि मधुबन, सूरजपुर के बीच में केबल कटने से समस्या बढ़ी है, जिसको सुधारवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके ठीक होते ही नेटवर्क की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें