मऊ। नगर के डोमनपुरा स्थित आजाद ग्राउंट में मंगलवार को जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें पहले उद्धाटन मैच में बुनकर युनाइटेड क्लब अदरी ने यंग अंसार क्लब खैराबाद को शूट आउट में 4-3 से पराजित किया। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में शुरुआत से ही बुनकर युनाइटेड क्लब अदरी का दबदबा रहा। इसमें अदरी के खिलाड़ियों ने पहले हाफ में प्रतिद्वंदी टीम खैराबाद के खिलाफ लगातार दो गोल कर बढ़त बनाया। इसके बाद खैराबाद के खिलाड़ियों ने मैच में वापसी करते हुए दो गोल कर बराबरी कर ली। लेकिन अदरी अजेय जीत की ओर अग्रसर रहा। अंत में अदरी ने शूट आउट में 4-3 से मुकाबले को जीत लिया। इससे पूर्व फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने कहा कि मऊ फुटबाल प्रेमियों का सबसे बड़ा जिला है। यहां पर फुटबाल की सबसे ज्यादा टीमें हैं। ऐसे में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होना, यहां के फुटबाल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि खेल से ही शरीर का विकास संभव है। आज के दौरान लोग मोबाइल में इतने खोते चले जा रहे हैं कि उन्हें बाहरी खेल में दिलचस्पी कर हो रही है। लेकिन जिस प्रकार से यह प्रतियोगिता हो रही है। उससे कहीं न कहीं खेल के प्रति युवाओं का लगाव ज्यादा होगा। प्रतियोगिता के आयोजक कमेटी फ्रेंड्स यूनियन क्लब के अध्यक्ष मजहर मेजर ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल एक अप्रैल को होगा। प्रतियोगिता में जिले की कुल 32 टीमें भाग लेंगी। इस मौके पर मुहम्मद एनाम, सभासद अब्दुल कादीर,सभासद नसीम, सालिम अंसारी, अबू अंसारी, अमीर फैसल, खैरुलबसर आदि मौजूद रहे।