फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हकों की मांग को लेकर आए बुनकर, किसान: अतुल कुमार अंजान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। ब्लाक के मधुबन मोड़ स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पर मंगलवार को जुल्फेकार अहमद की 17वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। किसानों, मजदूरों के लिये किए गए स्व. जुल्फेकार के कार्य को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाकपा राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतुल कुमार अंजान ने कहा कि स्व. जुल्फेकार अहमद जीवन के अंतिम क्षणों तक किसानों, मजदूरों, शोषितों और गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे, उनके निधन के बाद इस क्षेत्र में किसानों , मजदूरों की लड़ाई व आंदोलनों की धार कुंद हो गई है। किसानों और बुनकरों को अपनी लड़ाई के लिए प्रेरित होकर अपने हक के लिए आवाज उठाना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान अंजान ने पूंजीपतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूंजीवादी शक्तियां सक्रीय होकर किसानों, मजदूरों के हितों को कुचल रही हैं, आज किसानों, मजदूरों, बुनकरों की हितों की रक्षा के लिए साम्यवादी ताकतों को भेद भाव भुलाकर आगे आने जरूरत है। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने कहा किसानों, मजदूरों के साथ बुनकरों के हितों के लिये संगठित संघर्ष की जरूरत है। इनके हितों की रक्षा ही स्व जुल्फेकार अहमद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा के ब्लॉक मंत्री शेख हेशामुद्दीन और संचालन उत्तर प्रदेश किसान सभा के राज्य सचिव रामकुमार भारती ने किया। कार्यक्रम में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज वेग , रामनारायण सिंह, देवेंद्र मिश्रा ,विनोद राय, बद्री तिवारी ,अरविंद पांडेय, विवेक राय, सलमान घोसवी, विपिन बिहारी पाठक, मनोज सिंह, गुफरान अहमद, मुहम्मद आरिफ, इंतेखाब आलम ,चंदू भाई ,पीएन सिंह ,खुर्शीद खान आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें