रानीपुर। ब्लाक के उपकेंद्र पर आने वाले मेन लाइन का दशको पूर्व लगा तैतीस हजार का तार मेटेनेंस न होने से जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। जर्जर तारों के चलते आए दिन फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चले रानीपुर विद्युत उपकेंद्र पर लगे चार फीडरों से ही ब्लाक के आधा सैकड़ों गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बढ़ुआ गोदाम से उपकेंद्र पर आने वाली तैतीस हजार केवी के मेन लाइन पर वर्षो से काम न होने के कारण लाइन जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। जिसके चलते हल्की सी बरसात, आंधी चलने पर तारों के टूटने से ब्लाक की बिजली आपूर्ति घंटो बाधित रहती है। जर्जर तारों के मेटेनेंस को लेकर भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवशक्ति सिह,बीड़ी सिह,विशाल,जितेंद्र,अनिल सिह,संजय आदि लोगों का कहना है कि मेन लाइन के तार को बदलने के लिए प्रार्थना पत्र देने के अलावा कई बार उपकेंद्र पर ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर चुके है। लेकिन विभाग की ओर से जर्जर तारों को बदलने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।