फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक पोखरे पर अवैध निर्माण के खिलाफ अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। श्री गंगा तमसा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिला अस्पताल के सामने सार्वजनिक पोखरे पर अवैध निर्माण कराने के विरोध में क्रमिक अनशन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर छोटेलाल गांधी ने कहा कि जिला अस्पताल के सामने सार्वजनिक पोखरे पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। उच्च न्यायालय की तरफ से पोखरे से अवैध अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश दिया गया है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अवैध अतिक्रमण को अविलंब नहीं हटवाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। नगरपालिका की पूर्व सभासद सुनीता गुप्ता ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी विभागीय अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पोखरे के अस्तित्व की रक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाए। पुलिस अभिरक्षा में पोखरे का सीमांकन सहित अन्य जांच प्रक्रिया कराई जाए। अवैध अतिक्रमण अविलंब नहीं हटाया गया तो अनशन जारी रहेगा। इस दौरान सूरज सिंह, रिंकू यादव, रामाकांत दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें